Home कांकेर पेयजल की समस्या को लेकर विधायक से मिले शिवनगरवासी

पेयजल की समस्या को लेकर विधायक से मिले शिवनगरवासी

0

 

कांकेर। नगर का पहाड़ी क्षेत्र शिवनगर के वाशिंदे वैसे तो हर वर्ष पेयजल की समस्या से जुझ रहे होते हैं, लेकिन इस बार यह समस्या अभी से व्याप्त हो गई है,तब जब गर्मी की शुरूआत है। ऐसे में आने वाले मई-जून के महीने में हालात क्या होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Ro.No - 13672/156

शिवनगर वार्ड में खासकर वार्ड तीन के रहवासी स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर खासा परेशान है। टाईमनल की बात करें तो सिर्फ एक समय ही उपलब्ध हो पाता है,वह भी मात्र 15 मिनट के लिए। अल्प समय तक टाईम नल आने के चलते लोग ढंग से पीने के लिए पानी भी नहीं भर पाते।

इस समस्या को लेकर वार्डवासी कई बार शासन प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, कलेक्टर जनदर्शन में भी अपना दुखडा सुनाया था। लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते प्रतिदिन लोग इस समस्या से जुझ रहे हैं।

बार-बार शासन प्रशासन से मांग और मात्र आश्वासन मिलने से परेशान वार्डवासियों ने पेयजल की समस्या को लेकर विधायक आशाराम नेताम के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे। हालांकि विधायक द्वारा भी इस समस्या को निराकरण हेतु तत्काल कार्रवाई की बात कही, लेकिन देखना होगा कि अब तक मिले आश्वासन की तरह यह आश्वासन भी जमीनी धरातल तक कितना पालन हो पाता है। वार्डवासियों का तो यह विश्वास है कि उन्हें आसाराम से बड़ी आशा है,आने वाले समय में चुनाव है और वे भी जरूर चाहेंगे कि जनहित से जुड़ी समस्या का निदान जरूर हो। मिलने वालों में प्रमुख रूप से पद्मनी साहू, नवली रंगारे,रजनी विश्वकर्मा, हाजरा बानो,पप्पू ठाकुर,नारायण पांडे,हिरामन,कल्याणी पटेल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here