Home Blog बीजापुर में बड़ी मुठभेड़: 12 माओवादी ढेर, DRG के 3 जवान शहीद...

बीजापुर में बड़ी मुठभेड़: 12 माओवादी ढेर, DRG के 3 जवान शहीद , वेस्ट बस्तर डिवीजन में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

0

Major encounter in Bijapur: 12 Maoists killed, 3 DRG soldiers martyred; security forces continue search operation in West Bastar Division.

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला बीजापुर–दंतेवाड़ा की अंतरजिला सीमा पर पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई उग्र मुठभेड़ में अब तक 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से SLR, INSAS तथा .303 राइफलें सहित बड़ी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद भी जब्त किए हैं।

Ro.No - 13672/156

सुरक्षा बलों ने सुबह 9 बजे DRG बीजापुर–दंतेवाड़ा, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान माओवादियों ने घात लगाकर फायरिंग की, जिसके जवाब में बलों ने भी मोर्चा संभाला। क्षेत्र में लंबे समय तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

मुठभेड़ में DRG बीजापुर के तीन जवान शहीद हुए हैं। इनमें प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य जवान घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सर्चिंग जारी है और अतिरिक्त फोर्स भी तैनात कर दी गई है। मुठभेड़ स्थल से प्राप्त माओवादियों के शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here