Home Blog सफलता की कहानी : धान बेचकर बच्चों के सपनों को पंख दे...

सफलता की कहानी : धान बेचकर बच्चों के सपनों को पंख दे रहे किसान भागवत प्रसाद

0

Success Story: Farmer Bhagwat Prasad is giving wings to the dreams of his children by selling paddy.

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 दिसम्बर 2025/ “क्रिकेट के किसी बड़े मैदान में बेटे को अपने राज्य य देश के लिए खेलता हुआ देखूंगा तो वह पल मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी होगी…” यह कहते हुए कांकेर ब्लॉक के ग्राम सिलतरा निवासी किसान श्री भागवत प्रसाद गंगबेर के चेहरे पर गर्व और उम्मीद साफ झलक रही थी। किसानी के साथ-साथ पशु चिकित्सा का भी काम करने वाले श्री भागवत के पास कुल 4.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने इस खरीफ सीजन में 72 क्विंटल धान मरकाटोला उपार्जन केंद्र में बेचा। इससे प्राप्त राशि से वे अपने परिवार की दैनिक व मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य के सपनों को साकार करने में लगे हैं।
उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बेटा राहुल कुमार कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है लेकिन उसकी गहरी रूचि क्रिकेट खेलने में है। बेटे की प्रतिभा को निखारने के लिए भागवत प्रसाद उसे क्रिकेट की कोचिंग भी दिलवा रहे हैं। वहीं उनकी बेटी कक्षा 11वीं में पढ़ रही है और भविष्य में वेटरिनरी डॉक्टर बनने की इच्छा रखती है। किसान भागवत प्रसाद का कहना है कि धान बेचने से मिली आर्थिक सहायता बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और उनके सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदे जाने पर आभार व्यक्त किया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here