Security forces achieve biggest success in Bijapur encounter – 18 Maoists killed, heavy weapons recovered, 3 soldiers martyred
1 करोड़ 30 लाख के इनामी नक्सलीयों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – पश्चिम बस्तर डिवीजन के कचीलवार–पोटेनार जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच दो दिनों तक चली लंबी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ और कोबरा 210 की संयुक्त कार्रवाई में कुल 18 माओवादी मार गिराए गए, जिनमें 9 महिला माओवादी शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद हुआ है।
माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना
भैरमगढ़–नैमेड–जांगला के सरहदी इलाके कचीलवार और पोटेनार के जंगल में PLGA कंपनी नंबर 02 का कमांडर DVCM वेल्ला मोड़ियम (इनाम 10 लाख), DVCM झितरू, DVCM मोटू कवासी सहित 25–30 माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने 03 दिसंबर की सुबह व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सुबह 09:00 बजे शुरू हुई गोलीबारी 04 दिसंबर की सुबह 08:00 बजे तक रुक-रुककर जारी रही। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च के दौरान कुल 18 माओवादियों के शव बरामद हुए।
मारे गए माओवादी – बड़ी सूची
मारे गए माओवादियों में PLGA और पश्चिम बस्तर डिवीजन के कई शीर्ष कैडर शामिल हैं—
DVCM वेल्ला मोड़ियम – PLGA कंपनी नंबर 02 इंचार्ज (इनाम 10 लाख)
झीरम घाटी हमला (2013), केशकुतुल हमला (2019), मिनपा कैंप हमला (2020), टेकलगुड़ियम मुठभेड़ (2021) व धरमाराम कैंप अटैक (2024) सहित 44 गंभीर अपराधों में शामिल
CyPC रैनु ओयाम – इनाम 8 लाख
DVCM सन्नू अवलम – 8 लाख
PPCM नंदा मीड़ियम, लालू उर्फ सीताराम, राजू पूनेम, कामेश कवासी, लक्ष्मी ताती, बंडी माड़वी, सुखी लेकाम, सोमड़ी कुंजाम – सभी पर 8-8 लाख का इनाम
PM चंदु कुरसम, मासे उर्फ शांति, रीना मरकाम, सोनी माड़वी, संगीता पदम — इनाम 8-8 लाख
दो अन्य माओवादियों की पहचान जारी है।
बरामद हथियार
मुठभेड़ स्थल से मिला भारी जखीरा —
01 LMG
04 AK-47
04 SLR (7.62)
01 INSAS (5.56)
02 नग .303 रायफल
04 सिंगल शॉट रायफल
02 BGL
01 मजल लोडिंग रायफल
साथ ही वायरलेस सेट, स्कैनर, मल्टीमीटर, ग्रेनेड, सेफ्टी फ्यूज, माओवादी साहित्य, वर्दी और मेडिकल सामग्री मिली।
3 वीर जवान शहीद, 3 घायल
मुठभेड़ में बहादुरी से लड़ते हुए DRG बीजापुर के 3 जवान शहीद हुए—
प्रधान आरक्षक मोहन बड़दी
आरक्षक दुकारूराम गोंदे
जवान रमेश सोढ़ी
शहीद जवानों को रक्षित केंद्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में पूर्ण सम्मान के साथ Guard of Honour दिया गया। पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम भेजा गया।
घायल जवान —
ASI जनार्दन कोरम
आरक्षक सोनदेव यादव
आरक्षक रामलू हेमला
घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया, सभी की हालत स्थिर है।
अभियान की बड़ी उपलब्धियाँ
एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के अनुसार—
साल 2025 में अब तक 161 माओवादी मारे गए
546 गिरफ्तार, 560 आत्मसमर्पण
जनवरी 2024 से अब तक—
219 माओवादी ढेर, 1049 गिरफ्तार, 790 ने आत्मसमर्पण किया।
बस्तर में नक्सलवाद अब निर्णायक मोड़ पर
आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी ने कहा कि सुरक्षा बलों, सरकार और बस्तरवासियों की संयुक्त इच्छाशक्ति ने नक्सल संगठनों को बेहद कमजोर कर दिया है। माओवादी अब पूरी तरह घिर चुके हैं और हिंसा छोड़कर समर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक बस्तर संभाग में 469 माओवादी मारे जा चुके हैं, जिनमें कई टॉप कमांडर शामिल रहे हैं।
उन्होंने शहीद जवान— मोहन बड़दी, दुकारूराम गोंदे और रमेश सोढ़ी को श्रद्धांजलि दी।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
Guard of Honour कार्यक्रम में विधायक विक्रम मंडावी, विधायक चैत राम अट्टामी, आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।




