Success Story: Dinesh, a farmer from Kanapod, sold 41 quintals and 40 kg of paddy.
खेती सुधार एवं घर निर्माण में करेंगे राशि का उपयोग
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 दिसम्बर 2025/ जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम कानापोड़ निवासी किसान श्री दिनेशकुमार साहू ने लखनपुरी स्थित धान खरीदी केन्द्र में 41.40 क्विंटल धान बेचकर राहत की सांस ली, क्योंकि अब उसे आगामी खर्चों के लिए पैसे एकत्रित करने की चिंता नहीं रही। धान बेचकर इससे मिली राशि का सदुपयोग करते हुए वे खेतों का सुधार कार्य कराएंगे, साथ ही घर के निर्माण कार्य में भी अतिरिक्त राशि की व्यवस्था इसी से करेंगे। किसान श्री साहू ने बताया कि इस खरीफ वर्ष अपनी 2 एकड़ कृषि भूमि से प्राप्त 41 क्विंटल 40 किलो धान को लखनपुरी धान उपार्जन केंद्र में विक्रय किया। श्री साहू ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी खेती में आवश्यक मरम्मत कार्य और घर निर्माण से जुड़े खर्चों में करेंगे। उन्होंने शासन द्वारा समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य समय पर रहा है।



