Mahapariksha Abhiyan to make 21 thousand illiterates literate on 7th December
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष हरेश मंडावी के निर्देशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में रविवार 07 दिसंबर को राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षार्थियो को सम्मिलित कराया जाना है जो शिक्षा की मुख्य धारा से कटे हुए हैं।
कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने तथा सभी असाक्षरों को उक्त अभियान से जोड़कर उन्हें महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित करने निर्देशित किया गया है। जिला पंचायत के सभाकक्ष में 04 दिसंबर को आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले में कुल प्राधिकरण द्वारा 21130 असाक्षरों को साक्षर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिले में कुल 426 परीक्षा केंद्र तथा केंद्राध्यक्ष बनाए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि कोई भी शिक्षार्थी परीक्षा से वंचित न रहे और किसी तरह की नकल ना हो इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके अलावा स्वयं शिक्षक के रूप में जो सेवा दे रहे हैं उनको भी इस परीक्षा में सहयोग लेना है। शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने हेतु सहयोग की अपील करना है जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा की परीक्षा केंद्र में शिक्षार्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश, विद्युत व्यवस्था बैठने की समुचित व्यवस्था हो शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी अनिवार्य रूप से एक दिन पहले विभिन्न माध्यमों से प्रदान की जाए जिला परियोजना अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशों को विस्तार से परीक्षा संबंधी जानकारी सभी ब्लॉक के अधिकारियों को दी जिसमें महा परीक्षा अभियान का प्रचार-प्रसार नामांकन पंजीकरण डाटा कंप्यूटर कारण और परीक्षा की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं प्रत्येक विकास खंड में कंट्रोल रूम स्थापित करने हेतु दायित्वों के बारे में बताया गया बैठक के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा सभी अधिकारियों एवं साक्षरता अमले को महा परीक्षा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा सभी शिक्षार्थियों को इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए निर्देशित किया गया तथा साक्षरता शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संकुल स्त्रोत समन्वयक सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



