Home Blog जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 में युवा प्रतिभा का रंगारंग प्रदर्शन, मुख्य...

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 में युवा प्रतिभा का रंगारंग प्रदर्शन, मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह ने सम्मानित किए विजेता

0

Colourful display of young talent at the district level Yuva Utsav 2025; Chief Guest MLA Renuka Singh felicitated the winners.

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

एमसीबी/झगड़ाखांड। नगर पंचायत झगड़ाखांड में शुक्रवार को आयोजित हुए एमसीबी जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 में क्षेत्रभर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लोक नृत्य, पंथी नृत्य, सुवा नृत्य, करमा नृत्य एवं लोकगीत जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक रेणुका सिंह रहीं। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को अपने कर कमलों से मेडल, शील्ड एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में उत्साह और भी बढ़ा दिया तथा युवाओं को प्रोत्साहित किया।

विधायक रेणुका सिंह ने कार्यक्रम को किया संबोधित

युवा उत्सव के मंच से संबोधित करते हुए विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि
“युवा किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और अनुशासन, मेहनत एवं टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं। एमसीबी जिले के युवा जिस ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, वह आने वाले समय के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। जिला प्रशासन और आयोजन समिति इस प्रकार के उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई की पात्र है।”

जिले का मान बढ़ाने वाले सुंदरपाल कमरों का विशेष सम्मान

ग्रामीण क्षेत्र छिपछिपी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुंदरपाल कमरों ने खेलो इंडिया के माध्यम से आयोजित 35वीं नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप (पानीपत, हरियाणा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया।

युवा उत्सव के मंच पर मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया तथा कहा कि
“सुंदरपाल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे एमसीबी जिले का गौरव बढ़ाते हैं। उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।”

नई लेदरी में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह – विधायक रेणुका सिंह ने किया सम्मानित

नगर पंचायत नई लेदरी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पार्षदों एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रेणुका सिंह शामिल हुईं।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर कहा कि जनता द्वारा दिए गए विश्वास और मत के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करना ही हमारा पहला कर्तव्य है। साथ ही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण दस्तावेज़ रखने हेतु विशेष बैग स्मृति-चिह्न स्वरूप प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
श्रीमती प्रतिमा यादव (अध्यक्ष, नगर पालिका मनेंद्रगढ़),
वीरेंद्र सिंह राणा (अध्यक्ष, नई लेदरी),
श्रीमती जानकी बाई खुसरो (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़),
विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव,
विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता,
सुश्री बबिता सिंह (अध्यक्ष, हसदेव मंडल),
विनोद गुप्ता (पूर्व मंडल अध्यक्ष),
भगवान दास (महामंत्री, हसदेव मंडल),
धरम टेकाम (सरपंच, भलौर),
वरिष्ठ भाजपा नेता अरुणेंद्र सेन शर्मा, राकेश मंडल, विमल जैन,
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंजनी सहित अन्य कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here