Home Blog विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा कोतरा स्कूल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा कोतरा स्कूल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

0

Block Education Officer, Raigarh conducted a surprise inspection of Kotara School.

रायगढ़। जिला प्रशासन रायगढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव के निर्देशन में आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल एवं उनकी निरीक्षण टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण कर कई महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए।

Ro.No - 13672/156

निरीक्षण टीम ने सभी कक्षाओं का भ्रमण कर विषयवार शिक्षण-प्रगति, कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की कॉपी जाँच, तथा शिक्षण पद्धतियों की गहन समीक्षा की। जहाँ कमियाँ मिलीं, वहाँ संबंधित शिक्षकों को कड़े शब्दों में तत्काल सुधार का निर्देश दिया गया।
विद्यालय परिसर की भौतिक स्थिति एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए टीम ने प्रयोगशाला (Lab) में आवश्यक सामग्री एवं उपकरणों की कमी पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि हिंदी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम दोनों शालाओं में विज्ञान एवं अन्य विषयों से संबंधित प्रयोग अनिवार्य रूप से नियमित कराए जाएँ, ताकि विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक समझ मजबूत हो सके।स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक न होने पर उन्होंने अनुपस्थित स्वीपर के विरुद्ध तत्काल हटाने हेतु शाला प्रबंधन समिति को प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कमजोर विद्यार्थियों की चिन्हांकित सूची की समीक्षा कर उनकी कॉपियों का परीक्षण किया गया। टीम ने विषयवार कमियों को चिन्हित कर सुधार हेतु विस्तृत सुझाव दिए। साथ ही प्राचार्य को निर्देशित किया कि शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से अनुपस्थित विद्यार्थियों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएँ, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं नियमित परीक्षण अनिवार्य रूप से संचालित किए जाएँ।उन्होंने हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी की ग्रामर सुधार, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु मेंटोर शिक्षक नियुक्ति, तथा विषयवार माइक्रो-प्लानिंग, कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया एवं सतत निगरानी को आवश्यक बताया।

टीम ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष विद्यालय ने टॉप-टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दिए हैं, और इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में कम से कम 10% परिणाम वृद्धि सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण उपरांत आयोजित बैठक विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने कहा अनुशासन, निरंतर अभ्यास और प्रयोगात्मक शिक्षा से ही उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होते हैं।विद्यालय परिवार ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में, तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के सुझावों पर प्रभावी अमल करते हुए विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here