Home Blog हत्या के प्रयास के आरोपी को थाना दुर्गूकोंदल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के आरोपी को थाना दुर्गूकोंदल पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

Durgukondal police station arrested the accused of attempted murder.

(दिनांक 09/12/2025 )

Ro.No - 13672/156

थाना – दुर्गूकोंदल जिला उ0ब0 कांकेर

(1) गिरफ्तार आरोपी – नंदलाल यादव पिता बजनाथ यादव उम्र 37वर्ष निवासी ‍गुमडिडीह थाना दुर्गूकोंदल जिला उ0ब0 कांकेर

प्रार्थी बजनाथ यादव पिता स्व0 दशरथ यादव उम्र 70 वर्ष जाति राउत निवासी गुमड़िड़ीह लाड़ीपारा दिनांक 07/12/2025 को पत्नि बुलको बाई और बेटा नंदलाल, बहू कुमारी के साथ खेत में काम करने गया था कि खेत में बोर का मशीन (मोटर पम्प ) खराब हो गया था, बजनाथ द्वारा खराब बोर मशीन को नंदलाल को बनवाने कहने पर नंदलाल गुस्से में आकर बजनाथ को तुम मां के साथ बाजार में घुमते रहते हो कुछ काम नहीं करते हो हर छोटी मोटी काम के लिए मुझे ही बोलते रहते हो मैं तुमसे तंग आ गया हूं कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये, आज तुमको जान से मार दूंगा कहते हुए हत्या करने की नीयत से अपने हाथ में रखे टंगिया से प्रार्थी बजनाथ के सिर व सीने मारा, घटना को देख कर फुलसिंग और बुलको बाई ने बीच बचाव किया, प्रार्थी बजनाथ यादव की रिपोर्ट पर आरोपी नंदलाल के विरूद्ध थाना दुर्गूकोंदल में अप0 क्र0 46/2025 धारा 296, 109 बीएनएसका अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है। प्रकरण के आरोपी नंदलाल यादव ग्राम गुमड़िड़ीह के मिलने पर घटना के बारे में पूछने पर अपराध घटित करना कबुल किया, आरोपी नंदलाल से प्रयुक्त 01 टंगिया जप्त किया गया और आरोपी को आज दिनांक 09/12/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड़ पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here