Home Blog मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने लिया जैतपुर धान खरीदी केंद्र का जायजा

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने लिया जैतपुर धान खरीदी केंद्र का जायजा

0

*किसानों को नहीं होनी चाहिए असुविधा,,,,,लहरिया*

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। विधायक दिलीप लहरिया ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैतपुर स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ उपस्थित किसानों से उनकी समस्याएं सुनी समस्याएं सुनने के पश्चात प्रबंधक मनोज पाण्डेय से लहरिया ने कहा कि हमारे अन्नदाता किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए साथ ही अन्य खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। खरीदी में अव्यवस्था को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि अभी भी किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है। शासन को जल्द से जल्द लिमिट बढ़ाकर किसानों के हित में समस्याएं दूर करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि धान की खरीदी बहुत धीमी गति से चल रही है इस स्थिति में अंतिम तिथि तक सभी किसानों से धान खरीदी असंभव होगा।
विधायक दिलीप लहरिया ने शासन से मांग की है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से 50-50 प्रतिशत टोकन करने की व्यवस्था की जाए। जिससे किसानों को परेशानी न झेलनी पड़े।

दिलीप लहरिया ने कहा कि अधिकांश समितियों मे खरीदी लिमिट कम होने के कारण किसान चिंतित है। ऐसे में वर्तमान खरीदी सीजन के अंतिम तिथि तक समस्त किसानों का धान खरीदी कर पाना संभव नहीं होगा जिसे किसानों के हित में तत्काल बढ़ाया जाना चाहिये
अनेक किसान अपनी समस्या लेकर विधायक दिलीप लहरिया को अवगत कराया लहरिया ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारी तथा पटवारी से बात कर तुरंत उनकी समस्याएं दूर करवाये। निरीक्षण के समय स्थानीय विधायक दिलीप लहरिया प्रतिनिधि लखन टंडन संस्था प्रबंधक मनोज पाण्डेय तथा संस्था के पदाधिकारी के साथ किसान भाई मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here