Home Blog ग्राम लोहत्तर में वॉटरशेड महोत्सव आयोजित

ग्राम लोहत्तर में वॉटरशेड महोत्सव आयोजित

0

उत्तर बस्तर कांकेर 10 दिसंबर 2025/ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वॉटर विकास घटक जाड़ेकुर्से परियोजनांतर्गत ग्राम लोहत्तर में वॉटरशेड महोत्सव आयोजन किया गया। इस दौरान वॉटरशेड महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जल और मृदा की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मृदा वैज्ञानिक द्वारा मिट्टी परीक्षण उपरांत संतुलित उर्वरक के उपयोग एवं जल संरक्षण, दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन एवं पराली (पैरा) प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कृषि विभाग के अधिकारी तथा वाटरशेड परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थीगण आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here