Home Blog मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का फिर बजा डंका, पुलिस आरक्षक भर्ती में...

मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का फिर बजा डंका, पुलिस आरक्षक भर्ती में 43 अभ्यर्थी चयनित

0

उत्तर बस्तर कांकेर 10 दिसंबर 2025/ जिला प्रशासन कांकेर की अभिनव पहल ’मावा मोदोल’ निःशुल्क कोचिंग संस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है, जिसमें युवक-युवतियों को उत्कृष्ट शिक्षा एवं कैरियर संबंधी मार्गदर्शन विषय विशेषज्ञों के द्वारा दिया जाता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में मावा मोदोल से अब तक प्राप्त परिणाम में 43 छात्रों का चयन हुआ है। कलेक्टर कांकेर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों, उनके पालकों तथा मावा मोदोल की टीम को बधाई देते हुए कहा कि मावा मोदोल जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने मावा मोदोल की पूरी टीम को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं तथा आगे भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मावा मोदोल को मील का पत्थर साबित होने की बात कही है। क्रमांक/1309/सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here