The BJP launched a public outreach campaign to encourage the adoption of locally made products in every household.
कांकेर । आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित करने घर-घर संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल कांकेर द्वारा आज भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन के नेतृत्व व कांकेर विधायक आशाराम नेताम, आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रदेश सह संयोजक टेकेश्वर जैन की उपस्थिति में शहर के पुराने बस स्टेण्ड से मेन रोड तक चलाया गया।
भाजपा कांकेर शहर मण्डल के तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी अपनाओ अभियान के अंतर्गत आज शहर के पुराने बस स्टेण्ड से लेकर मेन रोड स्थित दुकानदारों से जनसंपर्क कर स्वदेशी अपनाने एवं अपने दुकानों में भी स्वदेशी सामानों की बिक्री बढ़ाने की अपील की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन व विधायक आशाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व सांसद मोहन मण्डावी, प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन , पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, ने दुकान-दुकान संपर्क कर दुकानदारो से मिलकर स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित किया और स्वदेशी संकल्प पत्र भी भरवाया गया जिसके अनुसार अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने और आयातित वस्तुओं की जगह देशी विकल्प अपनाने, घर, काम और समाज में भारतीय उत्पादांे को प्राथमिकता देने और गांव, किसान तथा कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने, युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित कर, नई पीढ़ी तक इसका महत्व पहूंचाने, पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाआंे का प्रयोग करने, पर्यावरण के प्रति सजग रहकर स्वदेशी और प्रकृति-अनुकुल उत्पादों का प्रयोग करने और देश पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया गया।
इस जनसंपर्क कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरविंद जैन, जिला मंत्री अनिता सोनी, उत्तम जैन, संजय सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव लोचन सिंह, आत्मनिर्भर भारत के जिला सह संयोजक दीपक खटवानी, जिला मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, विरेन्द्र श्रीवास्तव, भूपेन्द्र नाग, गिरधर यादव, जयंत अठभैया, विरेन्द्र साहू, हितेन्द्र खटवानी, विजय लक्षमी कौशिक, शकुंतला जैन, टिकेन्द्र ठाकुर, उगेश्वरी उइके, मीरा सलाम, चित्ररेखा जैन, विकास अंभोरे, ईश्वर कावड़े, मनोज ध्रुव, डॉ ईश्वर सिन्हा, राकेश शर्मा, अनूप शर्मा, सपन श्रीवास्तव, अंशु शुक्ला, घनेन्द्र ठाकुर, प्रवेश चौहान, धर्मेन्द्र ठाकुर, रूपेश्वर सिंह ठाकुर, देवेन्द्र भाउ, शैलेन्द्र शोरी, योगेश साहू,, सुरेश ठाकुर, राकेश नायक आदि उपस्थित रहे ।



