Home Blog नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर को

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर को

0

The National Lok Adalat will be held on December 13.

उत्तर बस्तर कांकेर 11 दिसंबर 2025/ जिला न्यायालय कांकेर एवं सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में 13 दिसम्बर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बैंक संबंधी प्रकरण, बिजली बिल एवं टेलीफोन बिल विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण,.पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस प्रकरण (धारा 138 एन.आई. एक्ट),सिविल एवं अन्य समझौतापूर्ण प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने लंबित प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित, सुलभ एवं निःशुल्क निराकरण कराने हेतु नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। जिले के नागरिकों से उन्होंने आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि को न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का शीघ्र समाधान प्राप्त करें।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here