Home Blog मस्तूरी के एरमसाही खरीदी केंद्र में भारी गड़बड़ी, प्राधिकृत अधिकारी हटाए गए

मस्तूरी के एरमसाही खरीदी केंद्र में भारी गड़बड़ी, प्राधिकृत अधिकारी हटाए गए

0

*सहकारी बैंक के मैनेजर एवं सुपरवाइजर को भी नोटिस*

मस्तूरी। बिलासपुर।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर खरीदी केंद्रों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गड़बड़ी रोकने कई स्तर की टीम लगी हुई है। आकस्मिक निरीक्षण में आज मस्तुरी ब्लॉक के एरमसाही खरीदी केंद्र में व्यापक गड़बड़ी पकड़ी गई। कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारी आज दौरे पर निकले थे। डिप्टी कमिश्नर सहकारिता श्री सी.एस. जायसवाल, खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजुर, सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तूरी गोधुली वर्मा ने एरमसाही सहित कई केंद्रों का अचानक दौरा किया। निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र एरमसाही के कम्प्यूटर आपरेटर काशीराम खुटे द्वारा धान की बोगस एन्ट्री फर्जी रूप से धान के केन्द्र में लाए बगैर धान आवक की एन्ट्री किया गया तथा भौतिक सत्यापन में 920 क्विंटल धान की कमी पाया गया तथा नया बारदाना 663 नग अधिक वापुरान बारदाना 5414 नग अधिक पाया गया है। नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी एवं समिति आपरेटर द्वारा धान खरीदी में अनियमितता किया जाना पाया गया। कम्प्यूटर आपरेटर काशी राम खुटे के खिलाफ थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने एवं अशासकीय प्राधिकृत अधिकारी दुर्गा प्रसाद पटेल को पद से पृथक करने के आदेश कलेक्टर जिला बिलासपुर संजय अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर सहकारिता द्वारा दिये गये हैं। जिला सहकारी बैंक के शाखा मस्तूरी के शाखा प्रबंधक सुशील पनौरे व पर्यवेक्षक वजूर सिंह राज को धान खरीदी के पर्यवेक्षण में लापरवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन, क्रय किये गये धान के सुरक्षित रख रखाव तथा संपूर्ण धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here