Home Blog पचपेड़ी में गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाई गई

पचपेड़ी में गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाई गई

0

Guru Ghasi Das Jayanti was celebrated with great enthusiasm in Pachpedi.

धोबनी – ( सरसीवा ) ग्राम पंचायत ढनढनी के आश्रित ग्राम पचपेड़ी में गुरु घासीदास जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, वहीं रात्रिकालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विभाग से संबद्ध लोक कला मंच “सरिता सेन” भिलाई की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Ro.No - 13672/156

गांव में पहली बार इस स्तर का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और प्रस्तुति की सराहना की।

गुरु घासीदास जयंती को विशेष बनाने के लिए पूजा-अर्चना के साथ गांव में कीर्तन एवं सत्संग का भी आयोजन किया गया। पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढनढनी के सरपंच देव प्रसाद बनर्जी ने कहा कि “यह पहली बार है जब गांव में गुरु घासीदास जयंती इतने भव्य और धूमधाम से मनाई गई है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here