Home Blog कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान विक्रय पर कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान विक्रय पर कार्रवाई

0

Action taken against illegal paddy sales on the collector’s instructions.

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

= कंतेली केंद्र में 60 क्विंटल धान जब्त, एफआईआर दर्ज

मुंगेली– शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों के नाम पर कोचियों-बिचौलियों द्वारा अवैध धान के विक्रय को रोकने कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में खाद्य व मंडी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने धान उपार्जन केंद्र कंतेली का निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसान अर्जुन सिंह के नाम पर जमा किए जा रहे धान में अनियमितता पाई गई। मौके पर उपस्थित व्यक्ति का समिति गेटपास में दर्ज फोटो से मिलान नहीं हुआ और न ही कंप्यूटर ऑपरेटर ने उसे पहचान पाया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति किसान के टोकन के आधार पर धान बेचने केंद्र पहुंचा था। प्राप्त तथ्यों के आधार पर उड़नदस्ता टीम ने टोकन पर लाए गए 60 क्विंटल (150 कट्टी) धान को जब्त कर उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी के सुपुर्द कि गया जिला खाद्य अधिकारी हुलेश कुमार डड़सेना ने बताया कि धान खरीदी में अनियमितता को गंभीर मानते हुए कलेक्टर द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और प्रभारी एवं ऑपरेटरों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी अवधि में अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here