Home Blog बिजली अभियंता संघ रायगढ़ रीजन की नई कार्यकारिणी गठित , होटल श्री साईं...

बिजली अभियंता संघ रायगढ़ रीजन की नई कार्यकारिणी गठित , होटल श्री साईं श्रद्धा में निर्विरोध चुनाव, महेश्वर पटेल अध्यक्ष व दिलीप सिंह राज सचिव चयनित

0

The new executive committee of the Electricity Engineers Association, Raigarh Region, has been formed. Elections were held unopposed at Hotel Shri Sai Shraddha, with Maheshwar Patel elected as President and Dilip Singh Raj as Secretary.

रायगढ़। 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रायगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बिजली विभाग के अभियंताओं की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होटल श्री साईं श्रद्धा में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अभियंता श्रीकांत बड़गैंया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय सचिव अभियंता दीपक निकुंज ने की।

Ro.No - 13672/156

संघ के नियमानुसार हुई चुनाव प्रक्रिया

चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी प्रांतीय उपाध्यक्ष अभियंता अविनाश दुबे तथा सहायक चुनाव अधिकारी की भूमिका संगठन सचिव अभियंता राजेंद्र गिरी गोस्वामी ने निभाई। रायगढ़ रीजन अंतर्गत रायगढ़, सारंगढ़ एवं जांजगीर-चांपा जिलों से 50 से अधिक सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल हुए।

अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन

संघीय नियमों के अनुरूप चुनाव की शुरुआत हुई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पद हेतु सहायक अभियंता लक्ष्मीकांत पटेल ने कनिष्ठ अभियंता महेश्वर पटेल का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित सभी अभियंताओं ने करतल ध्वनि से समर्थन दिया। इस प्रकार महेश्वर पटेल निर्विरोध क्षेत्रीय अध्यक्ष चुने गए।

क्षेत्रीय सचिव पद के लिए प्रांतीय संयुक्त सचिव कनिष्ठ अभियंता राहुल सिंह ने कनिष्ठ अभियंता दिलीप सिंह राज का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली और वे क्षेत्रीय सचिव बने।

वहीं, पूर्व कोषाध्यक्ष कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार गुप्ता को एकमत से पुनः क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया।

पूरी कार्यकारिणी का गठन

निर्विरोध चयन के पश्चात क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन इस प्रकार हुआ-

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सहायक अभियंता खीरेंद्र पटेल

उपाध्यक्ष: अभियंता श्रीमती रेजिना चौहान, योगेश मेहर, कमलेश नेताम

कनिष्ठ उपाध्यक्ष: कनिष्ठ अभियंता मदन नायक, राजेंद्र शुक्ला

संरक्षक द्वय: सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार अरिल्ले, मनोज पटेल

क्षेत्रीय उपसचिव: सहायक अभियंता अशोक नायक, सचिन केरकेट्टा; कनिष्ठ अभियंता सौरभ कश्यप, त्रिलोक चंद्र पटेल, दुर्गेश जाटवर

प्रचार सचिव: कनिष्ठ अभियंता संदीप साहू, प्रवीण कुमार

सह सचिव: सहायक अभियंता हेमचरण पटेल, राजेश देवांगन

अतिरिक्त सचिव: कनिष्ठ अभियंता कुमारी पूजा जांगड़े, कुमारी पूजा टोपनो

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रांतीय विधि सलाहकार सहायक अभियंता अमीरउल्लाह खान ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय संगठन सचिव शैलेंद्र कुमार दुबे सहित दुर्ग व अंबिकापुर के अभियंता मंचासीन रहे।

नीतियों के विरोध में अभियंताओं का आक्रोश

अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष अभियंता श्रीकांत बड़गैंया ने कंपनी की कुछ नीतियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पदोन्नति का प्रतिशत 70% से घटाकर 40% करने के आदेश से स्थानीय युवाओं के रोजगार अवसर प्रभावित हो रहे हैं, जिससे अभियंताओं में व्यापक असंतोष है।

उन्होंने आगे कहा कि संघ OPS लागू करने, रिक्त पदों पर भर्ती एवं नए पद सृजन, कर्मचारियों-अधिकारियों को सोलर स्थापना की बाध्यता से मुक्त रखने, वर्षों से मिल रही विद्युत खपत पर 50% छूट समाप्त करने के निर्णय का विरोध, तथा स्थानीय स्तर पर संसाधनों का पर्याप्त भंडारण कर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति जैसे जनहितकारी मुद्दों पर संघर्ष कर रहा है।

प्रदेशभर में संगठन विस्तार की कड़ी

प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि संघ को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के आठ रीजन में क्षेत्रीय कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ रीजन (रायगढ़ एवं जांजगीर-चांपा वृत्त) के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें महेश्वर पटेल (अध्यक्ष), दिलीप सिंह राज (सचिव) एवं सुरेश कुमार गुप्ता (कोषाध्यक्ष) का निर्विरोध चयन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here