Home Blog पॉलीटेक्निक में आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में 10 विद्यार्थियों का चयन

पॉलीटेक्निक में आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में 10 विद्यार्थियों का चयन

0

Ten students were selected in the campus placement drive held at the polytechnic.

उत्तर बस्तर कांकेर 17 दिसंबर 2025/ शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में रायपुर की निजी फर्म के द्वारा क्षेत्र के इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में राज्यस्तरीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया़। यह प्लेसमेंट ड्राइव इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए था जिसको अच्छा प्रतिसाद मिला। प्लेसमेंट ड्राइव के इंटरव्यू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कुल 30 अभ्यर्थियों ने भाग लिया तथा कुल 10 अभ्यर्थी इसमें चयनित हुए। चयनित अभ्यर्थियों में अभिषेक कुमार मिश्रा, दीपचंद एक्का, सूरज साहू, सोमेश साहू, योगेश कुमार पटेल, आयुष नामदेव, यशपाल सिन्हा, और टिकेश्वर शामिल हैं।

Ro.No - 13895/163

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here