Home कांकेर टी.बी. मुक्त पंचायत के लिए की गई अपील

टी.बी. मुक्त पंचायत के लिए की गई अपील

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 फरवरी 2024/ राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल सीईओ सुश्री हर्शलता वर्मा द्वारा टी.बी. मुक्त पंचायत एवं विकासखण्ड दुर्गुकोंदल को 2025 तक टी.बी. मुक्त किये जाने हेतु सभी नागरिकों से अपील की गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही टीबी रोग के लक्षण आए, तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपनी बलगम की जांच कराएं। साथ ही टीबी मरीजों को 06 माह तक गोद लेने के लिए भी सभी समाजसेवी संस्था, जनप्रतिनिधि एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारी एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं से अपील की गई। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज किशोरे, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री दीपक राजपूत, टी.बी. सुपरवाईजर श्री राजीव गावडे़, पिरामल स्वास्थ्य से श्री रावेन्द्र अवस्थी, श्री रूपेन्द्र देवदास एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here