Home छत्तीसगढ़ सक्ती जिले वासियों को मिल रहा है प्रधानमंत्री जन औषधि का लाभ…..

सक्ती जिले वासियों को मिल रहा है प्रधानमंत्री जन औषधि का लाभ…..

0

 

सक्ती। नवीन जिला सक्ती के एमसीएच अस्पताल परिसर में स्थित प्रधान मंत्री जन औषधि केंद्र का फायदा इन दिनों लोगो को मिल रहा है, जन औषधि के होने से कही न कही आम लोगो को आर्थिक रूप से भारी सहयोग प्राप्त हो रहा है । बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से घोषणा कर बताया कि जन-जन तक सस्ती दवा उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत ‘जन औषधि केन्द्रों’ की संख्या बढ़ायी जायेगी। अभी तक भारत में लगभग 10,000 ‘जन औषधि केंद्र’ कार्यरत हैं। जिनकी संख्या 2.5 गुना बढ़ाने यानि 25,000 करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने रखा है। जिसके चलते आमजन को इसके आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधी अनेकों लाभ होंगे।

Ro.No - 13672/156

क्या है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना

इस योजना की अधिक जानकारी बताते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज राठौर ने बताया कि भारत के सभी नागरिकों, खासकर मध्यम वर्ग व गरीबों को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार ने नवंबर 2008 में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) शुरू की थी। जिसको क्रियान्यवन रूप फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो आफ इंडिया (पीएमबीआई) देती है। जिसके तहत सस्ती, गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए भारत के लगभग सभी जिलों में जन औषधि केंद्र खोले गये हैं। 31 मार्च 2023 तक देश भर में 9303 जन औषधि केंद्र कार्यरत हैं, जिन पर लगभग 1800 प्रकार की दवाईयां व 285 मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराई जानी है।

जन औषधि केंद्रों का उद्देश्य

डॉ राठौर ने ये भी बताया कि जन औषधि केंद्र के प्रमुख उद्देश्यों में भारत के सभी वर्गों, विशेषकर गरीबों तथा वंचितों को गुणवत्तापूर्ण व सस्ती दवा पहुंचाना है। इसके साथ-साथ शिक्षा और प्रचार के माध्यम से जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता पैदा कर, इस धारणा का खंडन करना है कि गुणवत्ता केवल उच्च कीमत पर ही मिलती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों द्वारा रोजगार के अवसर पैदा करना भी है। सक्ती जिले के ग्रामीणों को भी इसका लाभ प्राप्त हो रहा है। लोगों को हमारे द्वारा समझाईस दिया जा रहा है वे बाहर के महंगे दवाई न खरीद कर इस योजना का लाभ प्राप्त करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here