Sage’s Raikera school was evaluated by the state-level team for the National Level Clean and Green School Award.
घरघोड़ा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत दिनांक 16 दिसंबर 2025 को भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन का कार्य राज्य स्तरीय टीम के सदस्य वासुदेव बनमली (प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी स्वच्छ विद्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही)
सूरज सिंह बिसेन (प्राचार्य गौरेला पेंड्रा मरवाही राज्य निरीक्षण दल सदस्य गण ) जिला स्तरीय टीम के सदस्य आलोक स्वर्णकार (जिला मिशन समन्वयक रायगढ़),भूपेंद्र कुमार पटेल (सहायक परियोजना समन्वयक रायगढ़),अभय कुमार पांडेय (सहायक परियोजना समन्वयक रायगढ़),संतोष कुमार सिंह (विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा),अखिलेश कुमार यादव (प्रोग्रामर समग्र शिक्षा रायगढ़) द्वारा जल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, हाथ धुलाई,व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता विकास, संचालन एवं रखरखाव, पर्यावरण जीवन शैली क्रियाकलाप, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जल परीक्षण रिपोर्ट, शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि विषयों पर भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन का कार्य सुचारू ढंग से संपन्न हुआ| निरीक्षणकर्ता दल द्वारा सभी विषयों पर गहन मूल्यांकन किया गया सत प्रतिशत नंबर प्राप्त होने के कारण खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय बधाई दी उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य महोदय शैलेंद्र कुमार कर्ण रामकुमार पटेल, बीर सिह (व्याख्याता कोतरा),श्रीमती अल्मा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव,टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, कु. श्वेता तिर्की, श्रीमती पद्मावती चेचाम, दशरथ साव, उत्तम नगेसिया, विजय साहू, दयासागर देहरी, मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार की सहभागिता रही |



