Home Blog जिले में अब तक 14 लाख 60 हजार क्विंटल से अधिक धान...

जिले में अब तक 14 लाख 60 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी संपन्न

0

More than 14.60 lakh quintals of paddy have been procured in the district so far.

उत्तर बस्तर कांकेर / खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के सभी 149़ उपार्जन केंद्रों तथा 70 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 14 लाख 60 हजार 395 क्विंटल धान की खरीदी संपन्न हो चुकी है। इसमें 14 लाख 39 हजार 343 क्विंटल मोटा धान तथा 19 हजार 964 क्विंटल पतला और 01 हजार 87 क्विंटल सरना वैरायटी का धान सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि ’टोकन तुंहर हाथ’ एप के जरिए सभी किसानों को अब सप्ताह के सातों दिन और 24 घण्टे ऑनलाइन माध्यम से तथा उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर टोकन प्राप्त करने की सुविधा प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 149 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं तथा धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए खरीदी केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here