मस्तूरी।विकास खंड मस्तूरी क़े ग्राम नवागाव, हरदाडीह, मुड़पार, दर्राभाटा, दवनडीह, कौड़िया, देवरी,पंधी,खजुरी, में केंद्र सरकार की योजना के तहत कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्यान सुरक्षा मिशन ऑइल सीड योजना क़े तहत मूंगफली बीज का वितरण लगभग 310 एकड़ क़े लिए निशुल्क वितरण किया गया।
अतिथि जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि एवम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ क़े महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या ने केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी दी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन विकसित भारत, और आत्मनिर्भर भारत को हम सबको मिलकर पूर्ण करना है, केंद्र की सरकार किसान हित में बड़े-बड़े कदम उठा रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी किसान हितैषी सरकार है अन्नदाता किसान समृद्ध हो शक्तिशाली हो प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, पूरे देश में निशुल्क बीज वितरण का कार्यक्रम चल रहा है, मस्तूरी विधानसभा में भी अलग-अलग कलस्टर बनाकर, क्लस्टर में चना, उड़द मूंगफली आदि बीजों का वितरण किया जा रहा है, केंद्र और राज्य की सरकार चाहती है की दल्हन,तिलहन को बढ़ावा मिले, फसल बदलकर बोने से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है, सरकार किसानों के लिए बीज के साथ-साथ निशुल्क दवाई का भी वितरण करेगी, सूर्या ने कहा कि आर ई, ओ, और कृषि मित्र समय-समय पर किसानों से मिलकर योजनाओं की जानकारी देते रहना चाहिए, जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने फसल वितरण पर राज्य किसानों को बधाई दी, जनपद सदस्य रेवाशंकर, साहू, भास्कर पटेल, उषा देवी केवट, सरपंच मनोज सिदार, रूबी रात्रे, अर्जुन यादव, भागवत यादव, यदू राम साहू, राधेश्याम मिश्रा, सभी ग्रामो क़े सरपंच एवम वरिष्ठ नागरिक क़े साथ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए क़े आहिरे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अशोक कुर्रे, अर्चना तिर्की सुनीता करकेट्टा, उमाशंकर घनश्याम चमरु शान्तिपल विश्राम पटेल राजेंद्र नरेन्द्र मनोज क़े साथ साथ लगभग 220 किसानों को बीज प्रदाय किया गया
जनप्रतिनिधियों के द्वारा किसानों को मूंगफली की खेती कर अधिक लाभ लेने व जमीन की गुणवत्ता सुधार,मिट्टी की जाँच, जैविक खेती, रासायनिक उर्वरको क़े कम प्रयोग, किट नासको, फफूँद नाशक का भी अवश्यकता अनुरूप फसलों पर छिड़काव किये जाने,लाइन से फसलों की बोनी किये जाने, सम्बन्धी विस्तृत जानकारी भी किसानों क़े बीच साझा किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण जन एवं किसान भाई मौजूद रहे।



