Home छत्तीसगढ़ पेंशनर्स दिवस के उपलक्ष पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा लैलूंगा ने...

पेंशनर्स दिवस के उपलक्ष पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा लैलूंगा ने पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन किया

0

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13672/156

लैलूंगा,17 दिसबंर को पेंशनर्स दिवस के मौके पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लैैलुंगा ब्रांच ने को मंगलम भवन में पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें 153 शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पेंशनरो को सम्मानित किया गया। समारोह में हृदय राम राठिया , पूर्व विधायक, धर्मेंद्र रावत,एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक, डॉक्टर धरम साय पैकरा ,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, जे आर सारथी, ब्लॉक शिक्षाअधिकारी, और थाना प्रभारी गिरधारी साव,लैलुंगा बी आर, सी,, अरविंद राजपूत, ब्लॉक संसाधन केंद्र अधिकारी, श्मिल्योर बड़ा ,जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, कमल किशोर सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक और मनोज गडतिया शाखा प्रबंधक मौजूद थे। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने विस्तार से पेंशनर को धोखेबाजों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली धोखाधड़ी की चालों के बारे में बताया . जैसे नकली पुलिस अधिकारी, एक्साइज इनकम टैक्स अधिकारी और राष्ट्रीय जांच अधिकारी बनकर डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर, शेयर बाजार में निवेश करके दोगुना पैसा कमाने के नाम पर धोखाधड़ी के बारे में बताया। साथ ही, पेंशनर्स को स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया और सलाह दी कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा शेयर किए गए लिंक पर क्लिक न करें या अनजान व्यक्ति द्वारा शेयर की गई फोटो डाउनलोड न करें। अगर कोई व्यक्ति बिना मांगे संपर्क करें ऐसे व्यक्ति पर शक करें और अगर धमकाने या लालच देने की कोशिश करता है, तो तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट करें और हो सकता है तो इसकी शिकायत पुलिस से जरूर करें । कभी भी संवेदनशील जानकारी शेयर न करें, डिजिटल फ्रॉड का शक हो, तो तुरंत साइबर टोल. फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर इसकी रिपोर्ट करें, साइबर टोल.फ्री नंबर पर जल्दी रिपोर्ट करने से रिकवरी की संभावना अधिक होती है।

इसी तरह सभी अतिथियों एवं वक्ताओं ने अपने-अपने वक्तव्य के माध्यम से पेंशनरों को दी जाने वाली सरकार की सुविधा और उनकी मूल आवश्यकता पर प्रकाश डाला पेंशनरों ने भी धन्यवाद दिया की सरकार हमें अपना अधिकार पेंशन के रूप में दे रही है हम जब सुदीर्ण और मजबूत थे तो शासन के कर्मचारी अधिकारी के रूप शासन के कार्यों को अमली जामा पहनाया जब हम निशक्त होकर रिटायर हुए तो हमें जीवन यापन करने के लिए सरकार ने हमें पेंशन के रूप में अपना हक और अधिकार दिया जिसके लिए हम पेंशनर्स संघ इकाई लैलूंगा की तरफ से सरकार का धन्यवाद करते हैं और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा लैलूंगा को का आभार करते हैं कि जिन्होंने हमें इस कार्यक्रम के माध्यम से जो सम्मान दिया है वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here