Home Blog भारतीय जनता पार्टी कांकेर विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी कांकेर विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

0

The Bharatiya Janata Party’s Kanker Assembly constituency-level organizational meeting has concluded.

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन प्रभारी नियुक्त होने के पश्चात पूर्व विधायक रंजना साहू का आज प्रथम बार भाजपा जिला कार्यालय कमल सदन आगमन हुआ । भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन व विधायक आशा राम नेताम की अगुवाई में भाजपा कार्यलय में रंजना साहू का आत्मीय व जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल सदन, कांकेर में महत्वपूर्ण संगठनात्मक और परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।

Ro.No - 13672/156

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वप्रथम श्रीमती साहू ने सभी का परिचय प्राप्त कर संगठन द्वारा दिये गए नए दायित्व के लिये प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने जिले में संगठन को विस्तार देने व पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन व विधायक आशा राम नेताम ने रंजना साहू का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीमती साहू के मार्गदर्शन में पार्टी को जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे । उन्होंने भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व के लिये बधाई दी और कहा कि संगठन द्वारा जो भी निर्देश मिलेगा उसे सब मिलकर पूरा करेंगे । बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।”

आगामी कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म सताब्दी पर 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही 26 दिसंबर वीर बाल दिवस भी मनाए जाने पर विशेष चर्चा हुआ।

इस मौके पर मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा,पूर्व विधायक सुमिंत्रा मरकोले,हलधर साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक वलेचा,अरविंद जैन,जिला महामंत्री जितेंद्र मरकाम,जिला मंत्री संजय सिन्हा, उत्तम जैन, हेम प्रभा कटबेर,अनिता सोनी,कोषाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, दीपक खटवानी,राजीव लोचन सिंह, प्रदीप जायसवाल, अरुण कौशिक, दिलीप जायसवाल, उगेश्वरी उइके,कमलेश उसेंडी, संतोष भास्कर,गिरधर यादव,अशोक कचलम, लक्ष्मी नारायण साहू, संजू गोपाल साहू, अरविंद जैन ईश्वर कावड़े,झाड़ू राम बेसरा,सलीम मेमन,निखिल वलेचा,घनेद्र ठाकुर,तारा ठाकुर,मीरा सलाम, डॉ ईश्वर सिन्हा, पुष्पा मंडावी जीवन नेताम ,उत्तम यादव,मंजू सारथी,टिकेंद्र ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here