Home Blog राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ

0

उत्तर बस्तर कांकेर 21 दिसंबर 2025/ राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 21 से 23 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) अस्पताल, अलबेलापारा कांकेर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी द्वारा पोलियो बूथ में उपस्थित 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद खुराक पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ओ.पी. शंखवार, नोडल अधिकारी कुष्ठ डॉ. सुनील सोनी, डॉ. हेमन्त नाग, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भगत बघेल सहित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल अलबेलापारा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी पोलियो बूथों एवं घर-घर भ्रमण के माध्यम से 0 से 5 वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here