Home Blog 24 दिसम्बर को प्रस्तावित बंद के दौरान शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए...

24 दिसम्बर को प्रस्तावित बंद के दौरान शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील

0

An appeal has been made to maintain a peaceful and harmonious atmosphere during the proposed shutdown on December 24th.

कलेक्टर ने बैठक में सोशल मीडिया में अफवाहों व अपुष्ट खबरों को फॉरवर्ड नहीं करने की बात कही

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 23 दिसंबर 2025/ आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कांकेर मेला, नववर्ष एवं त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए आज कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता तथा कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बुधवार 24 दिसम्बर को सर्व समाज द्वारा प्रस्तावित बंद को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील कलेक्टर ने जिले के नागरिकों की।

बैठक में विधायक श्री नेताम ने कहा कि कांकेर जिला में पूर्व की भांति शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों को भी समन्वित एवं साझा प्रयास करना होगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रस्तावित बंद के दौरान के जिले में शांति का वातावरण बनाए रखें। साथ ही आगामी माह जनवरी में आयोजित होने वाले कांकेर मेला के दौरान साफ-सफाई एवं यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए विशेष तौर पर जोर दिया। बैठक में कलेक्टर ने जिले में प्रस्तावित बंद के दौरान सभी वर्गों से शांति एवं संयम बरतने व सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरें अथवा भ्रामक व अफवाहों की जानकारी मिलने पर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बिना पुष्टि के आगे फारवर्ड नहीं करें तथा उसकी सूचना तत्काल पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी जाए। बैठक के अंत में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने नववर्ष 2026, त्यौहार एवं कांकेर मेला को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का अनुरोध किया। शांति समिति की बैठक को नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, श्री महेश जैन एवं श्री सुनील गोस्वामी ने भी संबोधित किया एवं अपने विचार रखे। इसके अलावा विभिन्न समाज के पदाधिकारियों द्वारा भी विचार साझा किए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं सर्व समाज के प्रमुख व सामाजिक पदाधिकारी व मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here