Home Blog बीजापुर में माओवादियों का बड़ा डम्प उजागर, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

बीजापुर में माओवादियों का बड़ा डम्प उजागर, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

0

A large Maoist arms dump has been uncovered in Bijapur, and weapons and explosives have been recovered.

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – थाना उसूर क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के एक अवैध डम्प का खुलासा किया है। जमीन खोदकर छुपाए गए हथियार मरम्मत उपकरण, बीजीएल सेल निर्माण सामग्री एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए 02 नग प्रेशर IED को कोबरा-204 की बीडीडी टीम ने मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया। यह कार्रवाई जिला बल, कोबरा-204 एवं केरिपु-196 की संयुक्त टीम द्वारा FOB ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में की गई। बरामद सामग्री में हैंड फ्लाई प्रेस, विभिन्न आकार की बीजीएल सेल, बीजीएल टेल, स्टील प्लेट, स्क्रू-ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर सहित हथियार मरम्मत के कई उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा बलों की सतर्कता से माओवादियों की साजिश नाकाम हुई है। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here