Home Blog दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग नकली हाथ प्रदान करने मंगाया गया आवेदन

दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग नकली हाथ प्रदान करने मंगाया गया आवेदन

0

Applications have been invited for providing artificial limbs and prosthetic hands to persons with disabilities.

उत्तर बस्तर कांकेर 30 दिसंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो के कार्य क्षमता को सुगम्य बनाने जाने के लिए निकट भविष्य में राज्य स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग नकली हाथ निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने की योजना हैं। इच्छुक दिव्यांगजन इसके लिए अपने जनपद पंचायत, नगर पंचायत एवं नगर पालिका में अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, उपलब्ध होने पर यू डी आई डी कार्ड के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। आवेदक समाज कल्याण विभाग कांकेर को भी तीन दिवस के भीतर इस संबंध में अपनी आवश्यक जानकारी प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं 8224886462 में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here