Home Blog नया साल, नए नियम: 2026 की शुरुआत से ही बदल जाएंगे ये...

नया साल, नए नियम: 2026 की शुरुआत से ही बदल जाएंगे ये बड़े नियम – आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर !

0

नया साल आने में अब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं, और इस बार 2026 की शुरुआत कुछ खास नियमों के साथ होने वाली है। इस नए साल के साथ ही बैंकिंग, टैक्स, गैस, ट्रेन टिकट और डिजिटल पेमेंट से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं, जो सीधे आम आदमी की जेब और दिनचर्या पर असर डालेंगे।

अगर आपने अभी तक पैन को आधार से लिंक नहीं किया है, क्रेडिट कार्ड के बिल देर से भरे हैं या फिर ट्रेन या गैस सिलेंडर के बारे में ज्यादा नहीं सोचा है, तो ये खबर आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कि 1 जनवरी 2026 से लेकर अगले कुछ हफ्तों तक कौन-कौन से बड़े बदलाव आपके जीवन को छूने वाले हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में…

Ro.No - 13672/156

क्रेडिट स्कोर के नियमों में बड़ा बदलाव

कर्ज लेने वालों के लिए नए साल से सबसे बड़ा बदलाव क्रेडिट स्कोर की रिपोर्टिंग में होने जा रहा है। अब तक क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL आदि) आम तौर पर मासिक आधार पर डेटा अपडेट करते थे। 1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर साप्ताहिक आधार पर अपडेट किया जाएगा। अगर आप लोन की EMI या क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में एक दिन की भी देरी करते हैं, तो इसका असर आपके स्कोर पर तुरंत दिखाई देगा। वहीं, समय पर भुगतान करने वाले ग्राहकों का स्कोर तेजी से सुधरेगा, जिससे उन्हें लोन मिलने में आसानी होगी।

 

यूपीआई और डिजिटल पेमेंट पर सख्ती

डिजिटल फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1 जनवरी 2026 से डिजिटल लेन-देन के नियम सख्त हो रहे हैं। सरकार और आरबीआई के निर्देशानुसार, UPI प्लेटफॉर्म्स (गूगल पे, फोन पे और वाट्सएप) को अब ज्यादा सख्त केवाईसी प्रक्रिया का पालन करना होगा। नए नियम के तहत मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन और अकाउंट लिंक करने की प्रक्रिया में अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जोड़ी जा रही है ताकि फर्जी अकाउंट्स पर लगाम लगाई जा सके।

 

IRCTC टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव

ट्रेन यात्रियों के लिए रेलवे ने IRCTC टिकट बुकिंग के नियम बदलने का फैसला किया है। अब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन आधार-वैरिफाइड यूजर्स को प्राथमिकता मिलेगी। नए नियम 5 जनवरी 2026 से लागू हो जाएंगे। आधार वैरिफाइड यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक कर सकेंगे। 12 जनवरी 2026 से यह विंडो बढ़कर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक हो जाएगी।

 

8वें वेतन आयोग शुरू हो सकता है

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि 8वें वेतन आयोग का कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू माना जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी औपचारिक अधिसूचना नहीं आई है, लेकिन परंपरा के अनुसार नया वेतन आयोग पुराने आयोग की अवधि खत्म होने के अगले दिन से लागू होता है। 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 तक थी। ऐसे में संभावित लागू 1 जनवरी 2026 से माना जा रहा है।

आधार-पैन लिंकिंग

पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी डेट 31 दिसंबर 2025 है। अगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपके पास 31 दिसंबर 2025 तक का समय है। अगर आप किसी कारण इसे आखिरी डेट तक लिंक नहीं कर पाते हैं तो आपका पैन बंद हो जाएगा। इससे आपको पैन से जुड़े किसी भी काम को करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

एलपीजी और ईंधन की कीमतों में बदलाव

तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 जनवरी 2026 को एलपीजी (घरेलू और कमर्शियल), सीएनजी और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के नए दाम जारी किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर इसमें बदलाव संभव है, जिसका सीधा असर रसोई के बजट और ट्रैवल पर पड़ेगा।

बच्चों के लिए सोशल मीडिया नियम सख्त

सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया नियमों को और कड़ा करने पर विचार कर रही है। प्रस्तावों में आयु-आधारित प्रतिबंध और मजबूत पैरेंटल कंट्रोल शामिल हैं, ताकि नाबालिगों को ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here