Home Blog स्कूली बच्चों को दक्ष ने जन्म दिन पर दिया उपहार

स्कूली बच्चों को दक्ष ने जन्म दिन पर दिया उपहार

0

Daksh gave school children a gift on his birthday.

बरमकेला// ग्राम पंचायत सुखापाली के स्कूली बच्चों को मोतीराम नायक , रेणु नायक ने अपने बच्चे दक्ष के जन्म दिन पर उपहार भेंट किया। बच्चों को उपहार में चॉकलेट और पेन प्रदान किया गया। आमतौर पर सरकारी स्कूलों में बच्चों को न्यौता भोजन देने की प्रथा चालू है। और पालक या समुदाय स्कूली बच्चों को अपने किसी प्रिय के जन्मदिन या अन्य शुभ अवसर पर भेंट प्रदान कर सकते हैं। पिछले साल भी मोतीराम ने अपने बच्चे के जन्म दिन पर न्यौता भोजन स्कूली बच्चों को दिया था। और इस बार भी स्कूली बच्चों के साथ जन्म दिन की खुशियां बांटी गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित बच्चों ने दक्ष को तालियों और जन्म दिन की बधाई गीत गाकर जन्म दिन की बधाई दिया गया। सरकारी स्कूल के बच्चे बड़े- बड़े चॉकलेट और पेन पाकर गदगद थे। सभी बच्चों के चेहरे में खुशियां साफ झलक रही थी। छत्तीसगढ़ सरकार भी स्कूली बच्चों को ज्यादा से ज्यादा न्यौता भोजन , अतिरिक्त पोषण मिले और समुदाय को स्कूलों के प्रति सकारात्मक व्यवहार हो इस पर बहुत प्रयास कर रही है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here