मेष राशि : आपके लिए अनुकूल रहेगा. स्वस्थ मन से सारे कार्य कर पाएंगे. इसके अलावा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बीतेगा. दिनभर घर में खुशी का माहौल रहेगा.
वृषभ राशि : मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त रहेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. खासकर, आंखों में पीड़ा होने की संभावना है.
मिथुन राशि : बहुत लाभप्रद है क्योंकि धन की प्राप्ति होगी. मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी. इसके अलावा उत्तम भोजन का सुख मिलेगा. संतान की तरफ से आज शुभ समाचार मिलेंगे.
कर्क राशि : काफी आरामदायक रहेगा. हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा. इसके अलावा नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. कुंडली में आज प्रमोशन होने का भी योग है. परिजनों से किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श कर सकते हैं.
सिंह राशि :धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में समय बीतेगा. हालांकि, आज आप थोड़े क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से मानसिक अशांति रहेगी.
कन्या राशि : संभव हो तो आज बाहर का खाना-पीना टालें. साथ ही वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं.
तुला राशि : आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा. साथ ही नए वस्त्रों की खरीदारी होगी और मान-सम्मान मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले अचानक धन लाभ हो सकता है.
वृश्चिक राशि : गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण रहेगा. साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा.
धनु राशि :यात्रा करने से बचें क्योंकि पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा कुछ काम में सफलता न मिलने से निराशा रहेगी. आपकी आज साहित्य एवं कला के प्रति रुचि बढ़ेगी.
मकर राशि: शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हालांकि, इसका आपको ध्यान रखना होगा कि परिवार में झगड़ा न हो. इसके अलावा पैसों का लेन-देन करते समय लापरवाही न दिखाएं.
कुंभ राशि : आज आप मानसिक रूप से अपने को बहुत हल्का महसूस करेंगे. साथ ही भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगे. आज आपकी मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी.
मीन राशि: अपने खर्चे पर संयम रखना होगा. इसके अलावा किसी से झगड़ा न हो, इसका खास ध्यान रखें. साथ ही धन के लेन-देन में सावधानी बरतें.



