Home Blog गोंडियन परधान आदिवासी समाज ने श्रद्धा व उत्साह से मनाई हीरासुका लिंगों...

गोंडियन परधान आदिवासी समाज ने श्रद्धा व उत्साह से मनाई हीरासुका लिंगों बाबा की जयंती

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले में आदिकाल से निवासरत गोंडियन परधान आदिवासी समाज ने अपने आराध्य, गोंडवाना गोंडी धर्म धरती के प्रथम संगीत गुरु एवं गोंडी धर्माचार्य मुठवा पुनेम हीरासुका लिंगों बाबा की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। यह आयोजन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिरुमल सकनी चन्द्रैया, प्रांताध्यक्ष तिरुमल पी. लक्ष्मीनारायण एवं जिलाध्यक्ष कंडिक नारायण जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पौष माह की पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाई जाने वाली इस जयंती के तहत 03 जनवरी 2026, शनिवार को जिले भर के परधान समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों, गांवों, कस्बों, मोहल्लों, शहरों, ब्लॉक व जिला स्तर पर दीप प्रज्वलित कर बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए गोंडियन विधि-विधान से गोंगो, सेवा-अर्जी व पूजा-अर्चना की।
बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित परधान समाज कल्याण भवन में दिनभर उत्सव का माहौल रहा। सायं 7 बजे बाबा की प्रतिमा एवं भवन परिसर को दीपों से सजाया गया। जिला कोषाध्यक्ष तिरु. भानुप्रताप चिड़ियम द्वारा गोंडियन परंपरा अनुसार पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान इष्टदेवों, कुल देवी-देवताओं एवं स्थानीय पुरखा पेनों की जय-जयकार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा उपरांत समाजजनों ने एक-दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर युवा प्रांताध्यक्ष तिरु. राकेश गिरी, जिला सचिव तिरु. अरुण सकनी, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ तिरु. रामप्रसाद नक्का, जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ रामप्रसाद गोरला, मीडिया प्रभारी सुरेश परतागिरी, लक्ष्मण परतागिरी, हरकेश गिरी, गोपाल परतागिरी, प्रचार-प्रसार मंत्री लोकेश पुलमाद्री, सह सचिव विश्वासराव तोगर, अनिल गंधम, सुधाकर तोगर, वेंकटेश्वर पोन्दी, सुरज कुमार पोन्दी, शैलेन्द्र कुमार पोन्दी, सिध्दु पोन्दी, सिध्दी पोन्दी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन व युवा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here