Home Blog धोबनी–बेलादुला मार्ग अति जर्जर, आवागमन में भारी परेशानी

धोबनी–बेलादुला मार्ग अति जर्जर, आवागमन में भारी परेशानी

0

धोबनी ( सरसीवा ) – धोबनी से बेलादुला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है। इस सड़क से होकर चलना अब लोगों के लिए बेहद कठिन हो गया है। यह मार्ग सरसीवा थाना और बेलादुला चौकी को आपस में जोड़ने वाला इकलौता संपर्क मार्ग है, इसके बावजूद सड़क की हालत अत्यंत खराब बनी हुई है।
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण फोर व्हीलर वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन इस मार्ग पर छोटी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों में भय का माहौल बना रहता है।
इसी मार्ग से होकर कई गाँव के आदिवासी बच्चे धोबनी के हायर सेकेंडरी विद्यालय पढ़ने आते हैं। बच्चों ने बताया कि खराब सड़क के कारण साइकिल से स्कूल आना बेहद मुश्किल हो गया है। समय पर स्कूल पहुँच पाना संभव नहीं हो पाता, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन और विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here