Home Blog सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत

0

Financial assistance has been approved for the family of the person who died in the road accident.

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 जनवरी 2026/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर श्री अरूण वर्मा द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। नरहरपुर तहसील के ग्राम भनसुली निवासी प्यारीबाई नेताम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण के उनके पति बिसनाथ नेताम के लिए 25 हजार रूपए तथा ग्राम राजपुर निवासी कौशल कुमार मरकाम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित रूपधु के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here