Home Blog दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन के तहत जिले के चार दिव्यांग जोड़े हुए लाभान्वित

दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन के तहत जिले के चार दिव्यांग जोड़े हुए लाभान्वित

0

Under the scheme for promoting marriages among persons with disabilities, four disabled couples in the district have benefited.

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजना दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 04 दिव्यांग विवाहित जोड़ों को 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की गई, ताकि दिव्यांगजनों को जीवनयापन हेतु आर्थिक मदद मिल सके। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले के दिव्यांग दंपति जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के ग्राम डुमरकोट निवासी श्रीमती सरोज सोनवानी, जनपद पंचायत नरहरपुर के ग्राम बरकई निवासी श्री धीरेन्द्र कुमार सोनी, जनपद पंचायत चारामा के ग्राम जैसाकर्रा निवासी श्री चित्रभान निषाद और ग्राम करिहा निवासी श्रीमती लीलावती सिन्हा को समाज कल्याण विभाग रायपुर द्वारा 50-50 हजार रूपए की एक मुश्त राशि उनके खाते में अंतरित की गई है। उक्त सहायता राशि प्रदाय किए जाने पर दिव्यांगजनों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ro.No - 13672/156

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ निवासी 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगजन जो आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आते, उन्हें सामाजिक पुनर्वास की दृष्टि से आर्थिक सहयोग स्वरूप विवाह सम्पन्न होने की अधिकतम 06 माह के भीतर आवेदन करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना के तहत आवेदक द्वारा जनपद पंचायत में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद जनपद से परीक्षण उपरांत कलेक्टर की अनुशंसा पर संचालनालय समाज कल्याण द्वारा सहायता राशि हितग्राही के बैंक खाते में अंतरित की जाती है। योजनांतर्गत इस वित्तीय वर्ष में अब तक कांकेर जिले के सात दिव्यांग जोड़ों को लाभान्वित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here