Home Blog ग्राम इकाई अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक का सफर

ग्राम इकाई अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक का सफर

0

The journey from village unit president to district president.

मस्तूरी।बिलासपुर जिले के अंतिम गांव पाराघाट मस्तूरी विकासखंड से ग्राम इकाई अध्यक्ष से भारतीय जनता पार्टी संगठन में शुरुवात कर सतत संगठन में सक्रिय रहते हुए युवा मोर्चा महामंत्री, अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,विधायक प्रतिनिधि, जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयं सेवक के रूप में दायित्व निभाने हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन भारतीय किसान संघ में बिलासपुर जिले से दो बार अध्यक्ष रह चुके धीरेन्द्र दुबे ने बिलासपुर जिले में किसान नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है कांग्रेस सरकार में किसान विरोधी नीतियों पर सदैव मुखर रह कर अनेकों घोटाले पर किसानों को न्याय दिलाने में सफल रहे , किसानों को खाद, टोकन व्यवस्था, बारदाने, रकबा कटौती, सिंचाई, बिजली व्यवस्था में सुधार पर आंदोलन कर गिरफ्तार भी हुए इन सब कार्यों की उपलब्धि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग में बिलासपुर जिले का अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और जिला संगठन बिलासपुर ने किसान मोर्चा के प्रथम ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में धीरेन्द्र दुबे की नियुक्ति की है, धीरेन्द्र दुबे ने संगठन के वरिष्ठों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि संगठन कि मजबूती , सरकार कि छवि और योजनाओं से किसानों को लाभान्वित कराना ही प्रमुख उद्देश्य होगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here