Home Blog जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ आयोजन

0

District-level National Youth Day was organized.

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 जनवरी 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर आज भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा रंगोली का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में प्रतियोगिता के साथ-साथ वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम, आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त भारत शपथ एवं श्री विवेकानंद के विचारों एवं योगदान पर चर्चा किया गया। जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा दिवस का आयोजन बैडमिंटन क्लब माहुरबंदपारा कांकेर में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तरीय युवा दिवस के आयोजन 03 विधाओं का किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नमन नाग, द्वितीय कु. काजल सेन एवं एकलव्य देव साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम एकलव्य देव साहू, द्वितीय आदित्य उइके एवं तृतीय आशीष मारकोले तथा रंगोली में प्रथम वंदना मण्डावी-पारकल कोसमा, द्वितीय वासनी जैन युक्ता नरेटी एवं तृतीय झरना यादव एवं तमन्ना साहू विजेता रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here