The grand ‘Swadeshi Sankalp Kite Festival’ will be held in Kanker on January 14th; the poster was unveiled at the BJP office.
कांकेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कांकेर के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर ‘स्वदेशी संकल्प पतंग महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में महोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन संपन्न हुआ।
युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस पतंग महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹11,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम में नरहर्देव मैदान में दोपहर 1 बजे से शुरू होना है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन मोबाइल नंबर 97542 19742 भी जारी किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और पारंपरिक खेलों के माध्यम से युवाओं को संगठित करना है।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन,सुमित्रा मारकोले प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक एवं जिला प्रवक्ता राजिव लोचन पार्षद मीरा सलाम मंजू सारथी चित्ररेखा जैन शंकुतला जैन ईश्वर कावड़े युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू साहू जिला महामंत्री घनेंद्र सिंह ठाकुर पीयूष वलेचा निखिल वलेचा आकाश सोलंकी आशीष उइके अंकित तिवारी हर्षल गजबिये चिन्मय लोनहारे आदि उपस्थित रहे ।



