“Helmet Safety Awareness Campaign”
जिला कांकेर
बिनांक 12.01.2026
37 वॉ सड़क सुरक्षा-माह 2026 के क्रम में आज दिनांक 12.01.2026 को श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा श्री दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा कांकेर इकाई अंतर्गत मोटर सायकलों से अत्याधिक सड़क दुघर्टनाओं को देखते हुये आज दिनांक 12.01.2026 को हेलमेट धारण कर वाहन चालन करने व यातायात नियमों के संबंध में समझाईश देकर जागरूक किया गया। तत् संबंध में शाम 04:00 बजे थाना के सामने हेलमेट धारण करने वाले मोटर सायकल चालकों को गुलांब फूल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हेलमेट धारण नही करने वाले मोटर सायकल चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाईश देकर हस्ताक्षर अभियान के तहत ” में यातायात नियमों का पालन करूंगा शपत दिलाकर हस्ताक्षर करवाया गया। इस अवसर पर लगभग 200-300 ग्रामीण एवं शहरी लोग लाभान्वित हुये। कार्यक्रम स्थल में लाउड स्पीकर से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार व हेलमेट पहनने संबंधी जानकारी दिया गया।



