Home Blog युवा दिवस पर पॉलीटेक्निक में कार्यशाला आयोजित

युवा दिवस पर पॉलीटेक्निक में कार्यशाला आयोजित

0

A workshop was organized at the polytechnic on Youth Day.

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 जनवरी 2026/ शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर के एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब इकाईयों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवा संवाद, नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला एवं स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्था के प्राध्यापकों द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला गया एवं विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डाक्यूमेन्ट्री फिल्म द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके जीवन को प्रदर्शित किया गया। साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को स्वदेशी मूल्यों, आत्मनिर्भर भारत शारीरिक फिटनेस और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करना था। संस्था के प्राध्यापक श्री सृजन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अवस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण होती है, जिसमें सही दिशा और सही निर्णय पूरे भविष्य को निर्धारित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने, समय का प्रभावी प्रबंधन करने, आत्मविश्वास बनाये रखने और निरंतर सीखते रहने पर विशेष जोर दिया। इसके उपरान्त छात्रों के लिए स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और स्वदेशी अपनाने को सकंल्प लिया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here