Home Blog भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया...

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया ।

0

The state general secretary and state vice-president of the BJP Youth Wing were welcomed.

कांकेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मरकाम व प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर के नियुक्ति पश्चात् आज प्रथम कांकेर आगमन पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू व जिला महामंत्री घनेन्द्र ठाकुर की अगुआई में आतिशबाजी, बाजे गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया ।

Ro.No - 13672/156

श्री मरकाम व श्री ठाकुर के कांकेर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत सम्मान किया। स्वागत पश्चात् कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में भीमा मरकाम व कुणाल ठाकुर को धान से तौला गया। उनके स्वागत के लिए युवा मोर्चा में अलग ही उत्साह देखने को मिला। स्वागत पश्चात् कुणाल ठाकुर व भीमा मरकाम को युवा मोर्चा कांकेर द्वारा भगवान श्री राम दरबार का छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया।

कुणाल ठाकुर व भाीमा मरकाम ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साह भाजपा के हर कार्यक्रम में देखने को मिलता है। देश के युवा भारत का भविष्य है और युवा मोर्चा के माध्यम से देश को भविष्य का नेतृत्व मिलता है। आज भारतीय जनता पार्टी में अधिकांश वरिष्ठ नेता भाजपा युवा मोर्चा की ही देन है।

उन्होने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसे ईमानदारी से निभाने व पार्टी के विश्वास पर उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। युवा मोर्चा के माध्यम से भविष्य का नेतृत्व सामने लाने का कार्य करेंगे ।
बस स्टेण्ड में स्वागत पश्चात् युवा मोर्चा का काफिला स्थानीय नरहर देव मैदान में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित स्वदेशी पतंग महोत्सव में भाग लेने रवाना हो गया।

इस स्वागत कार्यक्रम में अशोक वलेचा, राजा देवनानी, संजय सिन्हा, उत्तम जैन, निपेन्द्र पटेल, पप्पू मोटवानी, ईश्वर कावड़े, जयंत अठभेया, तनूज ठाकुर, राकेश शर्मा, दशरथ साहू, पीयुष वलेचा, हर्षल गजबिये, शिल्पा साहू, मोंटी खटवानी, नितेश सलाम, अंकित तिवारी, जतिन अठभेया आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here