Under Operation Muskan, Kanker police have located a young man who had gone missing nine years ago.
चौकी दुधावा, थाना नाहरपुर, जिला- उत्तर बस्तर कांकेर.
दिनांक 14. 01.2026
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी दुधावा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मांडाभरी से 09 वर्ष पूर्व प्रार्थी शीतल राम कुंजाम ने गुम इंसान दर्ज कराया था कि उसका बेटा सुकचंद कुंजाम उम्र 22 वर्ष दिनांक 27.06.2017 को साल्हेटोला जा रहा कहकर गया था परंतु घर वापस नहीं आया। खोजने पर कहीं नहीं मिला, कि रिपोर्ट पर चौकी दुधावा में गुम इंसान क्रमांक 16/2017 दर्ज कर जांच किया जा रहा था। गुमने के 09 वर्ष बाद भी बेटे सुकचंद का पता नहीं चलने पर घरवालों ने बेटे की मिलने की आस ही छोड़ दिया था। सरपंच द्वारा भी गुमशुदा व्यक्ति का आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र नहीं बनना बताया गया। गांव में गुमशुदा सुकचंद कुंजाम का नहीं मिलने संभावना नजर आ रही थी।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल कुमार राखेचा के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम व्यक्तियों के सघन पता तलाश कर गुम बच्चों एवं व्यक्तियों के बरामदगी हेतु विशेष प्रयास करने निर्देशित किया गया। श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर मार्गदर्शन पर चौकी दुधावा पुलिस द्वारा गुमशुदा लोगों की तलाश हेतु टीम बनाई गई और सायबर तकनीक का मदद लेकर 09 साल पूर्व से बिछडे सुकचंद कुंजाम को उसके परिजनों से मिलाया गया, बातचीत कराया गया। गुमशुदा के मिलने पर उसके मां, बाप, परिजन के आंखो में खुशी की आंसु छलकने लगा। कांकेर पुलिस द्वारा 09 वर्ष पूर्व गुमे व्यक्ति को परिजनों से मिलाने से गांव में खुशी की लहर है। उक्त गुमशुदा को खोजने में निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, निरीक्षक यशवंत श्याम, उप निरीक्षक प्रेमशंकर ठाकुर, आरक्षक प्रमोद कोर्राम एवं सायबर सेल के आरक्षक हिमेश मंडावी की महत्वपूर्ण योगदान रहा।



