Home Blog नरहरपुर आत्मानंद स्कूल में जागरूकता अभियान चलायी गई

नरहरपुर आत्मानंद स्कूल में जागरूकता अभियान चलायी गई

0

An awareness campaign was conducted at Narharpur Atmanand School.

नरहरपुर – जिला-कांकेर
दिनांक 14.01.2026

Ro.No - 13672/156

800 से अधिक बच्चों को किया गया जागरूक

आज दिनांक 14.01.2026 को श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, श्री दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक कांकेर,डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक कांकेर नोडल अधिकारी यातायात, सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक महिला एवं रक्षा टीम व यातायात कांकेर व थाना प्रभारी नरहरपुर सोमेश सिंह बघेल व थाना स्टॉफ के द्वारा आत्मानंद स्कूल नरहरपुर में जाकर स्कूली बच्चों साइबर सुरक्षा से संबधित जागरूकता,यातायात संबंधी जानकारी दी गई, बच्चों व शिक्षको को यातायात नियम पालन करने हेतु शपथ दिलवाई गई | बच्चों को पोस्टर पॉम्पलेट वितरण किया गया साथ ही बच्चे पुलिस के साथ मिलकर यातायात जागरूकता संबंधी पोस्टर स्कूल की दीवार व चौक चौराहो में लगाया गया तथा बच्चों को गुड टच बैड टच व महिला एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों के बारे में बताकर सतर्क किया गया इस दौरान आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य श्री एन के साहू, पार्षद श्री मुकेश संचेती नरहरपुर व शहर के अन्य स्कूलों के बच्चे व शिक्षक लगभग 800 लाभान्वित हुए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here