The Developed India G-Ram-G Act of 2025 will bring a revolution of development to villages — Ranjana Sahu
कांकेर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार द्वारा “विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025” लाया गया है, जो गांवों को आत्मनिर्भर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें कांकेर जिला भाजपा संगठन प्रभारी व धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में “विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025” के प्रावधानों को जनता के बीच पहुंचाने हेतु कार्यशाला व सम्मेलन आहूत की गई । कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने की व मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला संगठन प्रभारी रंजना साहू, लोकसभा सांसद भोजराज नाग व विधायक आशा राम नेताम रहे ।
जिला संगठन प्रभारी रंजना साहू ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले संसदीय भाषण में ही श्री नरेंद्र मोदी जी ने सरकार को गरीबों के नाम समर्पित बताया था, जिसके अनुरूप घर-घर बिजली, शौचालय, आवास, जनधन खाते जैसी ऐतिहासिक योजनाएँ लागू की गईं।
श्रीमती साहू ने बताया कि विकसित जी राम जी मे कांग्रेस केवल नाम को लेकर विरोध कर रही है और वीबी जी राम जी को लेकर भ्रम फैला रही है जबकि आजिविका मिशन रोजगार गारंटी योजना में अब उन मूलभूत सुविधाओं को भी शामिल किया गया जैसे छोटे पूल पुलिया, शेड बनाना, सी.सी. सड़क बनाना ऐसे कार्य पंच सरपंच अपने पंचायतों मे कार्यों कि प्राथमिक के साथ कार्य करवा सकते है वीबी जी राम जी मे पारदर्शिता लाई गई है इसमें कार्य 125 दिन होगा और जब खेती किसानी के दिनों में कार्य बंद रहेगा इसको लेकर भी कांग्रेस भ्रम फैला रही है इन सब बातों के साथ हमको जहां भी वीबी जी राम जी मे कार्य चल रहा होगा वहा जाकर बात करेंगे।
स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा का उन्नत, अधिक प्रभावी और पारदर्शी स्वरूप है। जहां मनरेगा में 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी, जिससे मजदूरों की आय में सीधा इजाफा होगा।
कार्यशाला को संबोधित करते लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मजदूरी भुगतान सात दिनों के भीतर अनिवार्य होगा। यदि तय समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो विलंबित भुगतान पर मजदूर को अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जो मजदूरी पर ब्याज के समान होगी। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी की समस्या समाप्त होगी। कृषि हितों की रक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य स्थगित किए जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त श्रमिक मिलें और खेती प्रभावित न हो। इससे ग्रामीण पलायन रुकेगा और कृषि उत्पादन में स्थिरता आएगी।
कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने स्पष्ट किया कि मनरेगा में पूर्व में सामने आने वाली फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के दुरुपयोग और धांधली जैसी शिकायतों का यह नया अधिनियम स्वतः समाधान करेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यशाला में प्रस्तावना देते वीबी जी राम जी अधिनियम प्रचार कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय मंडावी ने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों—जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन पर विशेष फोकस किया जाएगा। जल संरक्षण, नदी-नालों का सुधार, कटाव रोकना और सिंचाई संरचनाओं का विकास प्राथमिकता से किया जाएगा।
कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र मरकाम ने व
आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक ठाकुर ने किया ।
इस अवसर पर भरत मटियारा अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड
सुमिंत्रा मरकोले पूर्व विधायक, टिकेश्वर जैन प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, बृजेश चौहान,अशोक वलेचा,राजा देवनानी, अरविंद जैन, राजा पांडेय,दिलीप जायसवाल, संजय सिन्हा, अनुप राठौर,बृजमोहन तिवारी,राजीव लोचन सिंह,प्रदीप जायसवाल, विजय मंडावी, अरुण कौशिक,शंकर सरकार, हलधर साहू,राधेलाल नाग,राजेन्द्र गौर, मंडल अध्यक्ष कमलेश उसेंडी,टिकेश्वर जैन,संतोष भास्कर,डाकेश साहू, हेम मंडावी,ओम प्रकाश साहू,पीयूष कश्यप,महेश उइके, डिकेश खापर्डे,मनोहर यादव,गिरधर यादव,हेमेंद्र बंटी ठाकुर,खेम तिवारी,प्रताप सलाम,पुष्पा मंडावी,चुनेश्वर जैन,डॉ ईश्वर सिन्हा,घनेद्र सिंह ठाकुर, यशवंत सुरोजिया,जीवन नेताम,द्वारिका साहू,चित्ररेखा जैन,उमा शर्मा,रूखमणी उइके,अंजू नेगी,स्वपन हालदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



