Home Blog जवाहर नवोदय स्कूल करप कांकेर में यातायात प्रभारी बना गुरूजी

जवाहर नवोदय स्कूल करप कांकेर में यातायात प्रभारी बना गुरूजी

0

A teacher has been appointed as the traffic in-charge at Jawahar Navodaya School, Karp Kanker.

जिला-कांकेर
दिनांक 20.01.2026

Ro.No - 13672/156

आज दिनांक 20.01.2026 को यातायात माह के क्रम में श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा श्री दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय करप, कांकेर में बच्चों को यातायात जागरूकता सम्बंधी क्लास लिया गया बच्चों को रोड़ पर चलने के तरीके, सड़के कैसी बातें करती है साइन बोर्ड के माध्यम से, सिग्नल लाइट्स के बारे, अपने पालकों व अन्य को हेलमेट उपयोग करने, सीट बेल्ट उपयोग करने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, यातायात नियम का पालन नहीं करने से कैसे सड़क दुर्घटना होती है प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर बच्चों को समझाया गया, बच्चों को यातायात के बारे में इस तरीके से बताने से अच्छे से समझ पाए व बच्चों द्वारा पूरी क्लास के दौरान क्रास क्वेश्चन किया जा रहा था, साथ ही प्रश्न पूछने पर नवोदय के कक्षा 7वीं के बच्चे दीपक साहू द्वारा सीट बेल्ट उपयोग के बारे उत्तर दिया, जिसे यातायात प्रभारी कांकेर द्वारा यातायात माह के समापन दिवस प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित करने प्रोत्साहित किया गया. व सड़क दुर्घटनाओ में घायल व्यक्ति को समय अस्पताल पहुंचने पर राहवीर योजना के अंतर्गत अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से 25000/- की राशि दिया जाना है, उसको बच्चों को बताया गया. इससे यह होगा की अब जब कोई दुर्घटना होंगी तो एम्बुलेंस व पुलिस का इंतजार किये बिना घायल को अस्पताल पहुंचकर जान बचायी जा सकती है. साथ ही होने महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओ एवं बच्चों पर होने वाले अपराध के में भी बताया गया, इस दौरान स्कूल के प्राचार्य शुक्ला जी, अन्य शिक्षक गण, व लगभग 565 स्कूली बच्चे इससे लाभान्वित हुए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here