Claims and objections are being received until January 22nd under the special revision program.
राजनैतिक दलों को दी गई प्राप्त दावा-आपत्तियों की सूची
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत प्रारूप का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया जाकर दावा आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जा रही है। इस संबंध मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजनितीक दलों को प्राप्त दावा-आपत्ति की सूची प्रदान की गई। बताया गया कि कांकेर जिले के अंतर्गत आने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः 79-अंतागढ़, 80-भानुप्रतापुर, 81-कांकेर में 20 जनवरी तक फॉर्म 9 से संबंधित 3165, फार्म 10 में 119, फॉर्म 11 में 1299, फार्म 11ए में 73 तथा फार्म 11बी में 09 दावा-आपत्तियां प्राप्त हुईं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावा आपत्तियों की जानकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया जाकर उन्हें दावा-आपत्ति की सूची प्रदान की गई।



