मेष राशि : दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पुरे होंगे. ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते हैं. निवेश से लाभ मिलना संभव है.
वृषभ राशि : परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा. धन की स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा व मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे.
मिथुन राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी. सजगता से कार्य करें. सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी. समय उत्तम रहेगा.
कर्क राशि :कई अधूरे काम पुरे होंगे. घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे. सुख-साधन बढ़ेगा. अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी. जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी.
सिंह राशि : मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा. समय की अनुकूलता से लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. राजनीती में आप की ख्याती बढ़ेगी.
कन्या राशि : आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं. बोलने में बहुत सावधानी रखें. अपनों से आशा न करें. समय मध्यम है. मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे.
तुला राशि: कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे. मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी. साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे.
वृश्चिक राशि : आप के लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा. प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है. संतान की चिंतान आप को व्याकुल कर सकती है.
धनु राशि : आलस का त्याग करें. धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी. भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. कामकाज में लाभ मिलेगा. नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा.
मकर राशि : आप की ज़िद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा. सितारों की चाल प्रतिकूल होगी. मानसिक तनाव बढ़ सकता है व शारीरिक कष्ट संभव है.
कुंभ राशि : दिन की शुरुआत में आलसी रवैय्ये के कारण कार्य विलंभ से पूरा होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा. माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे. प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं.
मीन राशि : सही समय पर निर्णय लेना आप के लिए उचित रहेगा. ऋण ले लेन-देन में सतर्क रहें. संपर्क का लाभ होगा. रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा. अपने काम में वापसी होगी.


