Home Blog विकसित भारत राष्ट्रीय आजीविका मिशन से बढ़ेगा रोजगार, जवानों के मकान तोड़ने...

विकसित भारत राष्ट्रीय आजीविका मिशन से बढ़ेगा रोजगार, जवानों के मकान तोड़ने का उद्देश्य नहीं, प्रशासन से होगी बात – सांसद महेश कश्यप

0

Developed India will see increased employment through the National Livelihood Mission; there is no intention to demolish the houses of soldiers, and discussions will be held with the administration – MP Mahesh Kashyap

बीच में योजना का नाम में राम आए तो कांग्रेस को दिक्कत नाम से काम नहीं होता काम होना चाहिए

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@ रामचन्द्रम एरोला – विकसित भारत राष्ट्रीय आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना को लेकर आयोजित कार्यशाला एवं जनचौपाल में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र सरकार की नई योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना वर्ष 2005–06 से लागू है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार देना और पलायन रोकना था, लेकिन बीते 10–15 वर्षों में यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

सांसद ने कहा कि लगभग 11 लाख 11 हजार रुपये खर्च होने के बावजूद धरातल पर कार्य नजर नहीं आता, जिससे हितग्राहियों को वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में योजना में संशोधन कर इसे विकसित भारत राष्ट्रीय आजीविका मिशन (ग्रामीण) के रूप में नए कानून के तहत लागू किया है। महेश कश्यप ने स्पष्ट किया कि केवल नाम बदलने से विकास नहीं होता, योजनाओं का उद्देश्य जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाना होना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री सड़क योजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद नाम नहीं बल्कि काम है, प्रधानमंत्री कोई भी बन सकता है। नई योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि अब ग्रामीणों को 125 दिन तक रोजगार, 15 दिन के भीतर भुगतान, समय पर भुगतान नहीं होने की स्थिति में ब्याज सहित राशि, और रोजगार उपलब्ध न होने पर भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही जल संरक्षण, किसानों को खेती में सुविधा देने तथा आदिवासी क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त 25 दिन का विशेष प्रावधान भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना 2047 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बुलडोज़र कार्रवाई के दौरान नक्सल ऑपरेशन में लगे जवानों के मकान तोड़े जाने के आरोपों पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि देश को नक्सलवाद से मुक्ति दिलाने में हमारे बहादुर जवानों की अहम भूमिका है। यदि किसी जवान का मकान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जानबूझकर या गलती से शामिल हुआ है, तो इस संबंध में प्रशासन और सरकार से बात कर उचित समाधान किया जाएगा। किसी भी जवान या निर्दोष नागरिक का घर उजाड़ना सरकार का उद्देश्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बाबा चिकट राज क्षेत्र धार्मिक स्थल के अंतर्गत आता है, जहां कार्रवाई हुई है।

कांग्रेस पर सांसद का तंज अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि फूट डालो और राजनीति करो कांग्रेस की पुरानी नीति रही है। उन्होंने बताया कि दिशा समिति की बैठक में स्वयं कांग्रेस विधायक द्वारा अतिक्रमण रोकने की मांग की गई थी, लेकिन अब उसी मुद्दे पर राजनीति करना गलत है। यदि कार्रवाई में कोई निर्दोष प्रभावित हुआ है, तो उसे राहत देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here